‌‌‌शहर के तीन इलाकों में चली गोली, छह हिरासत में, राइफल जब्त

0
3798

-दो जगह भूमि विवाद में तनी बंदूके, पूछताछ जारी
बक्सर खबर। शहर में शनिवार को तीन जगह गोलीबारी की घटना हुई। इसकी शुरूआत सुबह ही सुबह मुसाफिरगंज से शुरू हुई। वहां भाजपा नेता पुनीत सिंह के पटि्टदारों ने ही उनकी चारदिवारी को तोड़ना शुरू कर दिया। नतीजा उन्हें खदेड़ने की गरज से गोलीबारी हुई। यह मोहल्ला शहर के व्यस्त स्टेशन रोड से सटा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के तीन लोग हिरासत में लिए गए। एक राइफल व 19 कारतूस जब्त किए गए।

मौके पर नगर कोतवाल दिनेश मलाकार व एसडीपीओ गोरख राम भी पहुंचे थे। उनके अनुसार दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। और एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह व वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बाबानगर इलाके में भी भूमि विवाद के कारण छह-सात चक्र गोली चलने की सूचना मिली। यह इलाका नगर का ही हिस्सा है।

लेकिन, मुफस्सिल थाने की सीमा में आता है। वहां की पुलिस ने बताया कि अनिल सिंह व वीरेन्द्र तिवारी के मध्य विवाद है। पुलिस ने वहां भी तीन लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। तीसरी घटना शहर के कोइरपुरवा इलाके में हुई। वहां कम उम्र के कुछ किशोर आपस में उलक्ष गए। मारपीट शुरू हुई तो एक किशोर ने गोली चला दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की टीम वहां भी पहुंची। दो-तीन किशोरों से पूछताछ भी की गई। हालांकि वे अभी कम उम्र के हैं। इस वजह से उन्हें हाजत से बाहर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here