आपसी विवाद में विवाहिता ने लगाई फांसी

0
3247

-सास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, दामाद गिरफ्तार
बक्सर खबर। पति-पत्नी के मध्य विवाद होता है। लेकिन, ऐसी भी क्या नाराजगी की जीवन ही समाप्त कर लिया जाए। ऐसी ही घटना शनिवार को हुई। आपसी विवाद से परेशान पत्नी ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। घटना सिकरौल थाना क्षेत्र के कंजिया डेरा गांव की है। जहां मनु बिंद और पत्नी राधिका आपस में उलझे। पति को घर से बाहर निकल गया। लेकिन, पत्नी में कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इसका खुलासा शाम के वक्त हुआ।

जब पति घर वापस आया तो देखा पत्नी का कक्ष बंद है। दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही राधिका के मायके वालों को। राधिका के मां रजिया देवी ने पुलिस से कहा कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसकी शिकायत को आधार मान पुलिस ने मनु बिंद को हिरासत में ले लिया। पूछने पर उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले ही बेटी का विवाह किया था। लेकिन, अब सब कुछ समाप्त हो गया। शव को पुलिस की देखरेख में रात के वक्त ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन देर हो जाने की वजह से वह प्रक्रिया रविवार की सुबह पूरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here