‌‌‌ सोशल मीडिया पर गाली बकने वाला युवक गिरफ्तार

1
3059

– जाति का नाम लेकर अनाप-शनाप बोलना पड़ा महंगा
बक्सर खबर। सोशल मीडिया पर दूसरी जाति के लोगों के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर के नया बाजार अकरोड़ा के रहने वाले युवक का नाम सुरेश आजाद है। इन जनाब का वीडियो कुछ लोगों ने पुलिस के पास भेजा। जो एक न्यूज चैनल के नाम पर बने यूट्यूब एकाउंट पर अपलोड था। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो पता चला ऐसा सुरेश ने ही बोला है। आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले उस युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया कर लिया। आरोपी की तलाश होने लगी।

रविवार को उसे इटाढ़ी थाना क्षेत्र के नुआंव से गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना के अनुसार सुरेश के खिलाफ एक जुलाई को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उनके विरुद्ध सांप्रदायिक भावना भड़काने के आरोप है। अगर धाराओं का हम उल्लेख करें तो 505(2), 152(ए), 504 भादवी, 66 आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं सूत्रों का कहना है। सुरेश का वीडियो कई जगह वायरल हुआ है। जिसमें वे गलत बोलते सुने गए हैं। इस मुकदमे में ऐसा अमर्यादित वीडियो अपलोड करने वाले चैनल के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

1 COMMENT

  1. Sare Log Ke Upar Kanuni Karvai Honi Chahiye isake Alava Bhi Tin Char Log Hai Un Sabko Bhi Girftari Honi Chahiye Or Saja Milani Chahiye Gali Kaise De De Diya Ha Ek Bat Or Vidio Dilet Kar Diya Chainal Wale Ne Usko To Pakad Kar Pahale Marana Chahie

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here