सनकी युवक ने कर दी मां और भतीजे की हत्या

0
5159

– आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आपसी रंजिश में हुई घटना

बक्सर खबर। आक्रोशित पुत्र ने सोमवार की सुबह अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने तीन साल के भतीजे को छत से उठाकर नीचे फेंक दिया। जिसके कारण मौके पर उसकी ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मठिया मोहल्ले की है। आरोपी युवक मनोज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार मनोज आपसी कलह को लेकर सुबह ही सुबह घरवालों से भिड गया। 62 वर्षीय जानकी देवी  उसे मना करने आई तो, लोहे की रॉड से मारकर मां को मौत की नींद सुला दिया।

साथी साथ ही तीन साल के अपने भतीजे ऋषभ को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह सात बजे के लगभग की है।  पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों से बातचीत के क्रम में पता चला मनोज गुप्ता बबन शाह का पुत्र है। उसकी अदावत अपने भाई राजू गुप्ता से थी। इन लोगों की दो दुकानें हैं। रामरेखा घाट पर एक प्रसाद की औरत एक अन्य जगह। किसी विषय को लेकर के इन दोनों में अनबन चल रही थी। मनोज ने  सोमवार की सुबह ही सुबह उसने अपने घर में तांडव मचा दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here