मवेशी चराने गए युवक की डूबने से मौत

0
2051

बक्सर खबर। कभी-कभी ऐसी घटना हो जाती है। जिस पर विश्वाास करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। आज शुक्रवार को सिमरी थाना के चकनी गांव में ऐसी घटना हुई। मवेशियों को चराने गया युवक एक गड्ढ़े में जा गिरा। वह तैरना नहीं जानता था। जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना दिन के 11 से 12 बजे के मध्य की बतायी जा रही है।

ऐसा होते किसी ने देखा नहीं। लोगों को बात में पता चला। उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव व अन्य लोग वहां पहुंचे। परिवार को ढाढस बधाया। परिवार को मदद दिलाने के लिए सक्षम पदाधिकारियों से बात की। वहां से शव को पुलिस परिजनों के साथ लेकर पोस्टमार्टम के लिए चली आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here