ट्रैक्टर पलटने से बच्चे की मौत

0
832

बक्सर खबर। बड़ी नहर से सटे मनोहरपुर गांव में गुरुवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। पिता और पुत्र ट्रैक्टर की टाली पर बैठकर घर की तरफ जा रहे थे। वे लोग अपने खेत से लौट रहे थे। टाली में गेहूं भरा था। नहर पार करने के दौरान टाली पलट गई। पिता-पुत्र नीचे गिर पड़े। लेकिन, इस हादसे में आठ वर्ष के रौशन कुमार की मौत हो गई। पिता सिट्टू उपाध्याय का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों के अनुसार हार्वेस्टर से गेहूं कट रहा था। वहीं से ढुलाई हो रही थी। लेकिन, ऐसी घटना हो जाएगी। इसका किसी को आभास नहीं था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here