रौद्र रुप अख्तियार कर रहीं हैं गंगा, खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी

0
723

-डीएम ने लिया कोईलवर तटबंध का जायजा, जवहीं में दिखी दरार
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर रविवार की सुबह छह बजे खतरे के निशान 60.32 मीटर तक पहुंच गया था। लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा। पानी भी ऊपर की तरफ सरकता गया। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार रात दस बजे पानी का उच्चतम स्तर 60.49 मीटर पहुंच गया था। अर्थात पानी अभी भी प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। जो अनुमान है, उसके अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहेगी। इससे पहले 2013 में पानी 61 मीटर के ऊपर पहुंच गया था।

तब जिले के कई प्रमुख पथों पर पानी चढ़ गया था। अगर रफ्तार यही रही तो बक्सर-सासाराम मार्ग पर पानी चढ़ जाएगा। फिलहाल चौसा-रामगढ़ पथ पर पानी पहुंच गया है। यहां छोटे वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी अमन समीर ने अपर समाहर्ता प्रितेश्वर प्रसाद के साथ दियारा इलाके का जायजा लिया। कोइलवर तटबंध के उन इलाकों का उन्होंने मुआयना किया। जहां पानी पहुंच गया है।

बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा करते डीएम अमन समीर

निरीक्षण के दौरान जवही दियर के पास बांध में एक जगह दरार देखी गई। डीएम ने बाढ़ नियंत्रण विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। सूचना के अनुसार डीएम सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाज़ीपुर के लालजी का डेरा, राजापुर बेनीलाल का डेरा, गंगौली, रामदास राय का डेरा, श्रीकांत राय का डेरा, जवही दियर, ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत नैनिजोर, करीमन डेरा, गजाधर डेरा बाढ़ से प्रभावित है। वहां तक गए और हाल जाना। हर आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here