अहिल्या धाम से बक्सर की विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी यात्रा शुरू

0
345

पहले दिन अहिल्या धाम में जुटे श्रद्धालु
बक्सर खबर। बक्सर का विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी मेला बुधवार को प्रारंभ हो गया। पहले दिन अहिल्या धाम से इसका श्रीगणेश होता है। परंपरा अनुरुप लोगों ने अहिल्या मंदिर में माथा टेका और गंगा स्नान कर पकवान का प्रसाद ग्रहण किया। अहिरौली में प्राचीन मंदिर है। जहां गौतम ऋषि के आश्रम में पत्थर से निकलती अहिल्या की प्रतिमा है। जहां भगवान राम और लक्षमण खड़े हैं।

पहले दिन पंचकोशी परिक्रमा समिति के सदस्यों ने रामरेखा घाट से जलभरी की और अहिरौली मठिया के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व उन लोगों ने गंगा आरती व रामेश्वर मंदिर की पूजा अर्चना की। अहिरौली में लोग पुआ बनाते और खाते हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है, यहां भगवान ने यही प्रसाद ग्रहण किया था। इसके अलावा यहां गुड से बनी जलेबी भी लोग खाते हैं। लोक परंपरा के अनुसार यहां आंचल पर लौडा नाच का प्रचलन है। जिन लोगों के मनौती के अनुसार संतान का आगमन होता है। वे यहां आकर लौड़ा नाच कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here