कोविड की दूसरी डोज लगाने में राजपुर पिछड़ा

0
201

-समीक्षा के दौरान डीडीसी ने सभी को चेताया
बक्सर खबर। कोविड से बचाव के लिए लगाया जा रहा टीका। लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, जिले का राजपुर प्रखंड इस मामले में पीछे चल रहा है। मंगलवार को इसकी समीक्षा करने पहुंचे डीडीसी योगेश कुमार सागर ने स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा हर घर दस्तक दी जाए। लोगों को प्रेरित करने के लिए आवश्यकता अनुसार फोन किया जाए।

समीक्षा के दौरान पता चला। इस प्रखंड में प्रथम डोज कुल 1 लाख 3 हजार लोगों को दी गई है। लेकिन दूसरी डोज लेने वालों की संख्या महज 21 हजार है। इस पर डीडीसी ने चिंता प्रकट की और लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने के लिए आई सी डीएस के कर्मियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here