राजपुर में मनाया गया विश्व अंडा दिवस

0
297

– अंडा उत्पादन में विश्व में तीसरे स्थान पर अपना देश
बक्सर खबर। आठ अक्टूबर को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजपुर प्रखंड के तियरा में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। मनीष राय के बक्सर लेयर फॉर्म पर वर्ल्ड एग डे पर सेमिनार भी हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी टी पी नारायण, कुकुट पदाधिकारी शर्मिला सिंह, पशु चिकित्सक मनोज भारती तथा बक्सर जिला के अंडा उत्पादक किसान तथा ट्रेडर उपस्थित हुए।

चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि अंडा मनुष्य के लिए कितना फायदेमंद है। एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन तथा 14 एसेंशियल तत्व पाए जाते हैं। जिसमे मुख्य रूप में बायोटिन , कॉलेस्ट्राल, विटामिन ई, विटामिन k2, विटामिन 12 इत्यादि है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश है। चीन तथा अमेरीका के बाद।

अतिथियों को सम्मानित करते अंडा उत्पादक

भारत में प्रति व्यक्ति 30 -69 अंडे की सालाना खपत है। जबकि विशेष कहते है कि प्रति व्यक्ति 180 अंडा का खपत होना चाहिए। अंडा खरीदते समय ताजा या पुराना का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही साथ इससे जुड़े स्वरोजगार पर भी चर्चा हुई। जिसमे मुख्य रूप से रजनीश राय, प्रमोद पांडेय, उमाशंकर प्रसाद, अजय कुमार, अमित राय, संतोष पाण्डेय उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here