‌‌‌भाजपा नेता बिजेन्द्र चौबे का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

0
605

-पैतृक गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक खराब हुई तबीयत
बक्सर खबर। भाजपा नेता बिजेन्द्र चौबे का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। उनकी मृत्यु हृदयाघात के कारण हुई है। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की सुबह मवेशियों को चारा डालकर लौट रहे थे। तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें बिस्तर तक ले गए। फिर चिकित्सक को दिखा गया। लेकिन, अनहोनी अपना खेल कर चुकी थी।

बिजेन्द्र चौबे की उम्र लगभग 60 वर्ष थी। वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन चौबे के भतीजे थे। पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रहे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे। शुक्रवार को अपनाह्न तीन बजे चरित्रवन के मुक्तिधान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत पर पार्टी नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय, धनंजय त्रिगुन,बिराता राय, जयप्रकाश राय, विजय चौबे, टूना दुबे, सत्येन्द्र चौबे, घनश्याम चौबे, अभिषेक चौबे, चाणक्य विचार मंच के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय आदि ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here