आवश्यक सूचना : जान लें खतरनाक घाटों के नाम

0
960

-कहीं आपका घाट भी तो नहीं है इस सूची में शामिल
बक्सर खबर। छठ की तैयारियां जोरों पर है। बहुत से लोग त्योहार में गंगा घाटों अथवा गांवों में बने तालाब पोखर के किनारे जाते हैं। लेकिन, प्रशासन ने कुछ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। इस लिए इनके बारे में जान लेना सभी के लिए आवश्यक है। क्योंकि हो सकता है, आप पाठकों में से कई लोग ऐसे हों। जिनका घाट इनसे संबंधित हो।

अगर आप इसके बारे में पहले से जानते रहेंगे। तो यह आपके लिए बेहतर होगा। क्योंकि सभी जानते हैं। सजगता ही बचाव है। हालांकि प्रशासन ने हर जगह उपलब्ध संसाधनों के अनुरुप व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया है। साथ ही डीएम अमन समीर, एसपी नीरज कुमार सिंह, एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने सभी घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी को आवश्यक निर्देश दिए।

गंगा घाटों का निरीक्षण करते डीएम अमन समीर व अन्य पदाधिकारी

जिले में चिह्नि किए गए खतरनाक घाट
बक्सर खबर। ऐसे घाटों की सूची निम्न प्रकार है। अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर के प्रतिवेदनानुसार बक्सर के खतरनाक घाट इस प्रकार है:- बक्सर प्रखंड अंतर्गत – छोटकी सारिमपुर घाट, शिवाला घाट, रानी घाट, बुढ़वा शंकर घाट, फुआ घाट या कोहार घाट, जहाज घाट, सुमेश्वर स्थान घाट, अहिरौली गंगा घाट, अर्जुनपुर गंगा घाट, चुरामनपुर पोखरा, कृतपुरा घाट, कम्हरियॉ घाट, मिश्रवलिया घाट। चौसा प्रखंड अंतर्गत – महादेवा घाट, बाजार घाट, बारे मोड़ घाट, रानी घाट, चौबाहा बाबा घाट, धर्मावती नदी घाट, चुन्नी पोखरा घाट। इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत – इटाढ़ी बाजार ठोरा नदी घाट, ठोरा नदी पकडी पुल घाट, कुकुढ़ा तालाब घाट, बसुधर स्थिर ठोरा नदी घाट।

अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव के प्रतिवेदनानुसार डुमरांव के खतरनाक घाट इस प्रकार है:- सिमरी प्रखंड अंतर्गत – बड़कागॉव बीस के डेरा/बलिहार (गंगा नदी का घाट), स्वामी जी का मठिया राजपुर/परसनपाह, दुल्लहपुर, रामदास के डेरा, राजापुर, केशोपुर हनुमान घाट, नगपुरा घाट। डुमरॉव प्रखंड अंतर्गत – छठिया पोखरा, जंगली महादेव घाट, कृष्णाब्रह्म थाना परिसर, मठिला पोखरा। डुमरॉव प्रखंड अंतर्गत – ढ़ाबी उत्तरी घाट, ढ़ाबी दक्षिणी घाट, बिहार घाट गंगा नदी, पथलवा घाट गंगा नदी, तिरसिया घाट, बालू घाट गंगा नदी, ब्रह्मपुर शिव मंदिर तालाब।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here