शादी में मातम : दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

0
1747

-घर में थी बेटी की शादी, एक व्यक्ति घायल
बक्सर खबर। एनएच 84 पर शनिवार की दोपहर नावाडेरा गांव के पास दुर्घटना हो गई। दो बाइक सवार लोगों को वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को वहां से उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया। जहां लखीराम यादव (40) पुत्र खेदु यादव की मौत हो गई। वे नया भोजपुर ओपी के प्रतापसागर गांव के निवासी थे। उनके भाई जगनरायण यादव भी घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दोनों पुराना भोजपुर से सामान खरीद बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया घर में आज बारात आने वाली थी। बड़े भाई की बेटी का विवाह है। उसके पिता लकवा के शिकार हैं। मां का पहले ही स्वर्गवास हो गया है। शादी की पूरी जिम्मेवारी दोनों चाचा के उपर थी। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। पूरा परिवार इससे आहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here