मत विभाजन में गयी ईटाढ़ी प्रमुख की कुर्सी, उप प्रमुख की चांदी

0
530

बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ आज मंगलवार को मतदान होना था। तय समय और तिथि को प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रारंभ हुई। औपचारिक बैठक और अविश्वास प्रस्ताव पर हुए बहस के बाद मत विभाजन शुरू हुआ। 21 सदस्यों में 20 उपस्थित थे। प्रमुख सोनिया देवी के समर्थन में 9 एवं विरोध में 11 मत पड़े। मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ऋतुरंजन कुमार ने इसकी घोषणा की।

इस शक्ति प्रदर्शन में उप प्रमुख सोनू कुमार के समर्थन में दस एवं विपक्ष में भी दस ने मतदान किया। लेकिन, उनकी कुर्सी बच गयी। क्योंकि नियमों के अनुरुप अविश्वास लाने वालों को संख्या बल में एक अधिक होना अनिवार्य है। दोनों तरफ से संख्या बराबर रही। इस लिए उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया प्रमुख के चुनाव के लिए अभी तिथि का निर्धारण नहीं हुआ है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित होगी। इस दौरान मतदान प्रकिया संपन्न कराने के लिए प्रखंड कार्यालय पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और बतौर दंड़ाधिकारी राजपुर सीओ मौजूद रहे। बीच में सदर एसडीओ के के उपाध्याय भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।

-प्रखंड परिसर में सुरक्षा का जायजा लेते एसडीओ

एक दिन पहले ही दिया था प्रमुख ने इस्तीफा
बक्सर खबर। ईटाढ़ी की प्रखंड प्रमुख सोनिया देवी ने मत विभाजन से ठिक एक दिन पहले अपना त्यागपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया था। विपक्ष के लोगों को लगा मामला शांत हो गया। लेकिन जब नियमावली देखी गयी तो पता चला चार दिन बाद भी इस्तीफा देने वाला उसे वापस ले सकता है। अर्थात कहीं इस गफलत में मत विभाजन नहीं हुआ तो एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तिथि घोषित करनी होगी। इसका आकलन करने के बाद प्रशासन ने तय किया कि दोनों पदों के लिए मत विभाजन होगा। और वही हुआ जिसमें प्रमुख के समर्थक अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। वैसे यहां हम बता दे कि ईटाढ़ी प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
कैप्सन-कुर्सी बची रहने पर जश्न मनाते उप प्रमुख व अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here