रिमांड पर लिया गया विकास यादव, हत्या में इस्तेमाल असलहा बरामद

0
936

-एएसपी राज ने दी जानकारी, मुरार थानाध्यक्ष को मिलेगा रिवार्ड
बक्सर खबर। होली के दिन मुरार थाना के ओझा बरांव गांव में ठाकुर सिंह यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास यादव ने पिछले दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पूछताछ के लिए शुक्रवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। पुलिस ने उससे मिली जानकारी के आधार पर वह असलहा बरामद कर लिया है। जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था। अनुसंधान की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है।

शनिवार को इसकी जानकारी एएसपी राज ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि होली के दिन हुई हत्या में राहुल नाम का युवक घायल भी हुआ था। कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी हुई थी। जिसमें एक आरोपी प्रकाश यादव 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि इस मामले में मुरार के थानाध्यक्ष रविकांत का कार्य प्रशंसा के योग्य है। इनके नाम की अनुशंसा रिवार्ड के लिए की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here