‌‌‌मां-पिता से हुई अनबन तो घर से गायब हो गया बेटा

0
780

‌- 16 वर्ष के पुत्र की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं परिजन
बक्सर खबर। आशीष की उम्र लगभग 16 वर्ष है। हाल ही में उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। मां-पिता मन ही मन गर्व कर रहे थे। हमारा बेटा अब बड़ा हो रहा है। लेकिन, 12 मार्च को घर में अपनी मां के साथ उसकी किसी बात को लेकर अनबन हो गई। और गया सो फिर वापस नहीं लौटा। परिजन उसी दिन से परेशान हैं। इसकी सूचना आशीष के पिता दयाशंकर प्रसाद ने नगर थाने को दी है। पुलिस को उन्होंने बताया कि हम लोग शहर के सोहनीपट्टी इलाके में रहते हैं।

लापता आशीष की तस्वीर

घर में उसे थोड़ी बहुत डांट पड़ी थी। लेकिन, वह कहां चला गया। यह किसी को समझ में नहीं आ रहा। दयाशंकर स्वयं दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मीटर रीडर हैं। लेकिन, बेटे के गायब होने की घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों के अनुसार उसका रंग साफ है। घर से निकलते वक्त उसने सिर्फ टी शर्ट व एक ट्राउजर पहन रखा था। यह किस हालत में होगा। यह सोचकर उसकी मां का बुरा हाल हो गया है। अगर किसी को आशीष के बारे में जानकारी मिले तो कृपया 9199762033 नंबर पर फोन कर सूचना दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here