‌‌‌बिहार और यूपी के मध्य होगाी चौसा में नौका दौड़ प्रतियोगिता

0
167

-महर्षि च्यवन थर्मल पावर मजदूर संघ कर रहा है आयोजन
बक्सर खबर। चौसा में 20 मार्च को नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस वर्ष की प्रतियोगिता में बिहार ही नहीं उत्तर प्रदेश के नावीक भी हिस्सा लेंगे। हालांकि नियम व सुरक्षा मानकों को देखते हुए कुल 12 नौका को ही इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। लेकिन, एक नाव पर दो लोग सवार हो सकते हैं। जो पतवार चलाने का काम करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी। चौसा बाजार घाट पर इसका मुख्य आयोजन होगा।

महर्षि च्यवन थर्मल पावर मजदूर संघ के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि होंगे सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अन्य विशिष्ट अतिथियों में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और नप पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में मनोज चौधरी, चंदन चौधरी, धनजी तिवारी, भैरो चौधरी, सुदामा खरवार, डॉक्टर डीआर दास, शैलेन्द्र सिंह, जगनारायण यादव व जितेन्द्र राम समेत कई लोग सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here