‌‌‌ सड़क पार कर रहे दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

0
920

-एनएच 30 पर सोनवर्षा के पास हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। सड़क पार कर रहे दो लोगों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना आज बुधवार की तड़के हुई। मृतक श्रीकांत मिश्रा सोनवर्षा के ही रहने वाले थे। घायल संजय मिश्रा भी यहीं के निवासी हैं। मृतक के पुत्र शिवाकांत मिश्रा ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार पिता गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मंगलवार को पटना गए थे। वहां से बस द्वारा दोनों लोग वापस लौट रहे थे।

आज तड़के तीन बजे के लगभग बस ने उन्हें सोनवर्षा बाजार में उतारा। वे लोग सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात बोलेरो जो आरा की तरफ से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना की आवाज सुन आस-पास के लोग जमा हुए। वे पास के अस्पताल में दोनों को ले गए। लेकिन, वहां चिकित्सक ने श्रीकांत मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में सोनवर्षा के ओपी प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here