अनहोनी : झुलसने से दो वर्ष के मासूम की दर्दनाक मौत

0
1057

बक्सर खबर। कुछ हादसे ऐसे होते हैं। जो दिल को दहला देते हैं। शुक्रवार की रात ऐसा दर्दनाक वाकया राजपुर थाना के पर्वचचक गांव में हुई। जहां दीए की लौ मासूम की मौत बन गई। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से हरेश चौधरी के दो वर्षीय पुत्र झुलस गया। परिवार वाले उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। सूचना के अनुसार शुक्रवार की रात सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक घर में जल रहा ढिबरी गिर गया। बिछावन में आग लग गई। धीरे-धीरे आग राजई भी सुलगने लगी। किसी को भनक नहीं लगी। सभी गहरी नींद में थे। जब आग की गर्मी को मां ने महसूस की तो वह झटके से उठ बैठी। हाथ बेटे की तरफ गया लेकिन वह झुलस चुका था। नजारा इतना भयावह था कि मां चीख पड़ी।

वह अपने बेटे मिठू से लिपटकर रोने लगी। पर गीता और उसके परिवार के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। उसकी आवज सुन घर के सदस्य विकास कुमार और अजीत कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए सभी को बचाने का प्रयास किया। जिसमें वह दोनों भी झुलस गए। लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह मौके पर सीओ अवधेश प्रसाद ने पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। गहरा दुख प्रकट करते हुए मुआवजा देने का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र शुक्ला, रुना शुक्ला, मनोज यादव के अलावे पूरे गांव के ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here