केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

0
578

-लोजपा को लगा बड़ा झटका, पार्टी में शोक की लहर
बक्सर खबर। केन्द्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान नहीं रहे। आज गुरुवार की शाम उन्होंने दिल्ली के स्कार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 74 वर्ष के थे। मीडिया को इसकी जानकारी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ट्विट से मिली। उन्होंने लिखा है, पापा मिस यू…। पिता से लिपटी अपने बचपन की तस्वीर को उन्होंने पोस्ट कर सबको भाउक कर दिया है।

इस खबर से लोजपा ही नहीं सभी राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार से राज्य सभा सांसद राम विलास पासवान अपनी सुझ-बुझ के लिए जाने जाते थे। पिछले लोकसभा चुनाव में उनका आगमन बक्सर में हुआ था। वह उनका यहां अंतिम दौरा रहा। पिछले विधानसभा चुनाव में भी वे नीतीश कुमार के साथ धनसोई की सभा में आए थे। जिले के कई प्रबुद्ध जनों ने उनके लिए गहरी संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा नेता प्रदीप राय, माधव श्रीवास्तव, बबन उपाध्याय आदि ने शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here