‌‌‌ न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे

0
766

-2019 के लोकसभा चुनाव में दर्ज हुई थी आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी
बक्सर खबर। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में शनिवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उनके अधिवक्ता सरोज उपाध्याय के अनुसार इस मामले में आज उनका बयान दर्ज किया जाना था। मामले की सुनवाई से पूर्व दोनों पक्षों की दलील सुनी जाती है।

उसी कड़ी में आज हमारे मुवक्कील ने अपना बात रखी। पूछने पर अधिवक्ता ने यह भी बताया कि पूर्व से ही इस मामले में जमानत मिली हुई है। मुकदमा वर्ष 2019 के लोकसभा के दौरान तत्कालीन एसडीएम केके उपाध्याय ने दर्ज कराया था। किला मैदान में भाजपा का कार्यक्रम था। जो संध्या पांच बजे के उपरांत भी चलता रहा। उसी की सुनवाई चल रही है। अब न्यायालय जल्द ही इस मामले में फैसला भी सुना सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here