‌‌‌खेत से चना उखाड़ने के विवाद में चली गोली, वृद्ध घायल

0
981

-उपचार के लिए भेजा गया वाराणसी
बक्सर खबर। खेत में एक युवक चना कबार रहा था। उसे देखकर रामनिवास सिंह ने मना किया। उसके साथ अन्य चार युवक मौजूद थे जिन्होंने बदसलूकी शुरू कर दी। बात आगे बढ़ी तो सुगन सिंह निवासी चुन्नी डेरा ने उनके उपर गोली चला दी। जो उनके पेट में जा लगी। ऐसा होते देख सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। यह घटना शनिवार की दोपहर भरियार ओपी के विशेश्वर डेरा गांव में हुई। घायल इसी गांव के रहने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार उन्हें उपचार के वाराणसी ले जाया गया है। पुलिस से पूछने पर ज्ञात हुआ कि घायल ने आरोपी के हाथ से पिस्टल छीन लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से खोखा भी बरामद किया है। हालांकि चार युवकों द्वारा 65 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारना और घायल होने के बाद भी पिस्टल छीन लेना। अपने आप में एक सवाल है। लेकिन, पुलिस को यही जानकारी मिली है। पूछने पर मीडिया के लोगों से एएसपी राज ने बताया कि आरोपी के यहां पुलिस टीम ने छापामारी की थी। लेकिन, वह परिवार समेत फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here