केन्द्र ने बंद कर दी है छात्रवृति, जदयू ने विरोध में जलाया पुतला

0
275

-जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा गरीबो का अधिकार छीन रही सरकार
बक्सर खबर। केन्द्र ने छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर दी है। इसके खिलाफ जिला जनता दल यू के सदस्यों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में आज हमारी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा की छात्रवृत्ति को बंद कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने देश को सपना दिखाया था कि सबका साथ सबका विकास होगा। लेकिन, देश में महंगाई एवं बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका मिला है। यह सरकार तो आरक्षण समाप्त करने की योजना बना रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मोहन चौधरी, विनोद राय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पंकज मानसिंहका, सुरेंद्र कुशवाहा, रवि राज, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश कुशवाहा, राघवेंद्र उज्जैन ,निर्मल पासवान ,जितेंद्र सिंह, भोला यादव, बबलू सिंह, संतोष चौधरी, राधेश्याम यादव, विश्वनाथ पासवान, अजय लोधी, नथुनी खरवाल, बृजेश यादव, सुरेश चौहान, शिव प्रसाद कुशवाहा, श्याम वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी, आजाद सिंह राठौर, नदजी चौधरी, उत्तम तिवारी, मंटू उपाध्याय, राम भजन सिंह मुखिया, मोहम्मद मुस्तफा, शैलेश कुमार पासी ,चंदेश्वर चंद्रवंशी, उपेंद्र रजक, संजय सिंह, निर्मल कुशवाहा, उपेंद्र शाहाबादी, उपेंद्र राम, कृपा शंकर चौधरी, निर्मल चौधरी, चंदन पटेल ,बबलू पांडे आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here