केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रशासन के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा

0
577

– चौसा के किसानों की समस्या को सुलझाने पर हुई चर्चा
बक्सर खबर। केंद्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो से जुडी समीक्षा बैठक की। जिला अतिथि गृह में आयोजित बैठक के दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी मनीष कुमार व डीडीसी महेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से चौसा पावर प्लांट, किसानों की समस्या, गोकुल जलाशय आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने चौसा पावर प्लांट को लेकर चल रही गतिविधियों से भी अवगत हुए।

उन्होंने किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने एवं उनकी समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया। गंगा के भांगड में स्थित गोकुल जलाशय लेकर अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। ज्ञात हो कि गोकुल जलाशय को लेकर केंद्रीय मंत्री के प्रयास से वेटलैंड इंटरनेशनल के वैज्ञानिकों ने हाल में निरीक्षण किया था। उसे विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा बहुत से लोग जिला अतिगृह आए थे।

-केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ बैठक में शामिल जिले के आलाधिकारी

उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उससे जुड़े सवाल भी अधिकारियों से हुए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने “आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम” के अंतर्गत पड़री, चुरामनपुर में किसान चौपाल लगाया। साथ में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हरिगोविंद जी और डॉक्टर मानधाता सिंह उपस्थित थे। जिन्होंने किसानों के खेती के संबंध में होने वाली समस्याओं का हल बताया और किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here