शांति नगर गोली कांड में दो युवक गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

0
892

-घायल राजा रजक की हालत बनी हुई है गंभीर
बक्सर खबर। नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में बुधवार की दोपहर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम संजय रावत व अटल कुमार बताया जा रहा है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

सूचना के अनुसार युवकों ने पुराने विवाद के कारण बुधनपुरवा के रहने वाले राजा रजक को गोली मारी। इस घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है। संजय नेहरू नगर का रहने वाला है। पूछने पर नगर कोतवाल दिनेश मलाकार ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी बुधवार को ही कर ली गई थी। फिलहाल जांच चल रही है। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार घायल का उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here