‌‌‌ बहन को बचाने गए भाई की करंट लगने से मौत

0
845

बक्सर खबर। करंट लगने से गुरुवार को संतराज यादव की मौत हो गई। यह युवक इटाढ़ी थाना के धर्मपुरा गांव का निवासी था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त उसकी बहन तार पर डाले गए कपड़े हटा रही थी। तभी पास में लगी टीन की चादर के संपर्क में आ गई। जिसमें करंट दौड़ रहा था।

भाई उसे बचाने गया तो वह उसकी चपेट में आ गया। हालांकि इस हादसे में बहन बच गई। बुरी तरह से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जवान बेटे को खोने के बाद सभी सदमें में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here