‌‌‌दो बहनों को करैत ने काटा, एक मौत, दूसरे की हालत में सुधार

0
1318

स्नेक सेवर हरिओम ने कहा झांड-फूंक से बचें वरना जीवन बचना मुश्किल
बक्सर खबर। एक साथ सो रही दो बहनों को सांप ने डस लिया। घटना इटाढ़ी थाना के कुकुढ़ा गांव की है। घर वाले झाड़-फूंक के चक्कर में घर वाले पड़े और एक बच्ची की मौत हो गई। जबकी दूसरी की हालत में सुधार है। क्योंकि उसे घर वाले अस्पताल लेकर चले गए। सूचना के अनुसार शुक्रवार की रात दो बजे के लगभग नेहा को उसकी छोटी बहन मुस्कान को सांप ने एक साथ डस लिया। वे मुखी महासी की पुत्री हैं। बहनों ने घर वालों को बताया। परिवार वाले उसे लेकर कंजियां धाम चले गए। सुबह पांच बजते-बजते उसकी मौत हो गई।

दूसरी बच्ची की हालत भी खराब होने लगी। तब कुकुढ़ा के कुछ लोगों ने स्नैक सेवर हरिओम से संपर्क साधा। उसने कहा, आप लोग बच्ची को अस्पताल ले जाए। मुस्कान को प्रताप सागर ले जाया गया। वहां चार एंटी वेनम इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत में सुधार आ गया। इस बाबत पूछने पर हरिओम ने बताया मैं आज शनिवार को वहां गया था। डेढ़ दो फीट लंबा करैत था। संभवत: उसने पहले बड़ी बहन को काटा था। इसी लिए उसके अंदर ज्यादा जहर गया। छोटी को उसने बाद में कांटा। उसके अंदर कम जहर गया।

इसी लिए उसके उपर असर बाद में हुआ और कम दवा के डोज से उसकी हालत में सुधार आ गया हैं। अपने जिले में प्रति वर्ष बहुत से लोगों की मौत सांप काटने से होती है। मैं हमेशा आग्रह करता हूं। झाड़-फूंक के लिए लोग कंजिया धाम और अमवा के सती माई जाते हैं। इसके चक्कर में न पड़े। अगर कांटने वाला सांप गेहुअन अर्थात कोबरा हो या फिर करैत तो भूल कर भी लापरवाही न करें। क्योंकि उनका जहर बहुत तेज होता है। पीड़ित व्यक्ति के पास सिर्फ तीन घंटे का समय होता है। उसके बाद उसे बचाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अपने जिले में अधिकांश लोग झाड़-फूंक कराते हैं। समय से उपचार नहीं कराते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here