सुमेश्वर स्थान इलाके में भटक रहे हैं दो मासूम

0
757

-स्थानीय लोगों ने दी है पनाह, घर वालों की तलाश जारी
बक्सर खबर। दो मासूम बच्चे जिनकी उम्र दो से चार वर्ष के मध्य है। सुमेश्वर स्थान, चरित्रवन में भटक रहे हैं। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है। वे कहीं आस-पास के हैं। लेकिन, अपनों का साथ छूट जाने के कारण वे रो रहे हैं। छोटा बोलने की स्थिति में नहीं है। बड़ा अनजान लोगों से कुछ बोल नहीं रहा।

शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग इन्हें इस इलाके में रोता देखने वाले युवक रोहित उपाध्याय ने बक्सर खबर को इसकी सूचना दी। उसने कहा, मैं फिलहाल इन्हें वार्ड नंबर एक के पार्षद योगेश राय के घर ले जा रहा हूं। क्योंकि उनका घर पास मे ही है। बक्सर खबर ने भी इसकी सूचना नगर थाने को दे दी है। अगर आप में कोई पाठक इन बच्चों को पहचानता है। तो कृप्या परिवार को सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here