ननिहाल से लापता हुई युवती, छह के खिलाफ प्राथमिकी

1
2722

-पिता ने दर्ज करायी शिकायत, अब तक युवती का पता नहीं
बक्सर खबर। शादी में अपनी ननिहाल आई युवती लापता हो गई है। पहले तो घर वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन, जब उसका पता नहीं चला तो अंतत: गुरुवार को इसकी शिकायत नावानगर थाने में दर्ज करायी गई। जिसमें युवती के पिता विरेन्द्र प्रसाद ने छह लोगों को नामजद किया है।

उनके अनुसार इस घटना के पीछे शिवशंकर कुमार व लाल बाबू पासवान, ग्राम जमोढ़ी का हाथ है। युवती रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना अंतर्गत धावां गांव की निवासी है। उन्होंने पुलिस को बताया वह नावानगर में अपने नाना सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता के यहां पिछले महीने शादी में आई थी। 3 जून को अचानक लापता हो गई। पिता के अनुसार उसे अगवा किया गया है। वैसे पुलिस के अनुसार यह सब प्रेम प्रपंच प्रतीत हो रहा है। लेकिन, इसकी जांच चल रही है।

1 COMMENT

  1. Buxar me paaswan log kuch jaida bhi atyachaar kr rhe h un logo ko sc st act jo mila h. Wo log apne aap ko bahut kuch manne lge h jaise ki mai hi sab kuvh hu. Mai krunga to kuch nhi hoga our agr koe others cast ka log krte h to jake thane me FIR krunga aise. Our sc st kya smjh rakhe h apne aap ko. Kriya aap log buxar town se honge to aap ek bar ek najar se sochiye ga jarur.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here