चौबीस घंटे में बदल गया जिलाध्यक्ष का नाम, हाई कमान का फैसला

0
1545

बक्सर खबर : राजनीति के घमासान में 11 दिसम्बर की तारीख बक्सर के लिए भी यादगार रहीं। सोमवार को आप पार्टी ने अपने नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया। पार्टी के केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्रा ने जो सूचना जारी की है। उसमें कहा गया है स्वेता पाठक बक्सर की जिलाध्यक्ष मनोनित किया जाता है। उनकी सूची के अनुसार श्वेता पाठक जिलाध्यक्ष, मनोज यादव उपाध्यक्ष, रमेश वर्मा सचिव, उमाशंकर प्रमोद गुप्ता, मुना कुमार, गोविन्द यादव, धर्मेन्द्र चौहान को संगठन सचिव, शुभम उपाध्याय को प्रवक्ता, सुमती पाठक को महिला अध्यक्ष, उमाशंकर पांडेय को किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

मो॰ अजहर खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी दी गई है। कुल मिलाकर यह सूची आपके सामने प्रस्तुत है। जिसे देकर शंका भी होती है। क्योंकि नीचे चुनाव पर्यवेक्षक का नाम लिखा है और पैड पर श्वेता पाठक का नाम है। लेकिन यह तो स्पष्ट हो गया है। रविवार को जिसे अध्यक्ष मनोनित किया उसका नाम इस सूची में नहीं है। अर्थात संगठन में दरार पड़ गई है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here