जिले के पांच बीडीओ का हुआ तबादला

0
1695

-रोहित मिश्रा की हुई वापसी, पत्नी भी चक्की में
बक्सर खबर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश में बड़े स्तर पर बीडीओ और सीओ का तबादला किया है। उस सूची में अपने जिले के पांच प्रखंडों का नाम भी शामिल हैं। जहां नए प्रखंड विकास पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। सूची के अनुसार बक्सर सदर में रोहित मिश्रा तैनात किए गए हैं। यहां इनकी पुन: वापसी हुई है। इससे पहले भी वे बक्सर में रह चुके हैं।

उनकी पत्नी स्मृति भी बिहारी प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। उनकी तैनाती चक्की प्रखंड में हुई है। वह भी यहां केसठ में बतौर बीडीओ कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रमोद कुमार को इटाढ़ी, संदीप कुमार को डुमरांव, सिद्धार्थ कुमार को राजपुर का बीडीओ बनाया गया है। इसके अलावा दस सीओ का तबादला भी हुआ है। उसकी खबर आपको अलग से हमारी वेबसाइट पर मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here