‌‌‌‌‌‌दस सीओ का स्थानांतरण, सदर से प्रियंका राय को छुट्टी  

0
2713

-कई राजस्व अधिकारियों को बनाया गया अंचलाधिकारी  
बक्सर खबर। राजस्व विभाग द्वारा जारी तबादलों की सूची में जिले के दस सीओ का नाम शामिल है। इसमें सदर अंचल बक्सर की सीओ प्रियंका राय को भी छुट्टी मिल गई है। हालांकि वे बीमार चल रहीं हैं। जिसके कारण यह कार्यालय प्रभार में था। नई सूची के अनुसार बक्सर अंचल की राजस्व पदाधिकारी निधि ज्योत्सना अब बक्सर की नई सीओ बनाई गई हैं।

इसके अलावा रणधीर प्रसाद को सिमरी, रघुवीर प्रसाद को डुमरांव, शंभुनाथ राम को ब्रह्मपुर, अनिल प्रसाद सिंह को इटाढ़ी, अनुभव राय केसठ का सीओ बनाया गया है। गोल्डी कुमारी जो चक्की में राजस्व अधिकारी थीं अब वे ही यहां की अंचल अधिकारी होंगी। अकिंता वर्मा को इटाढ़ी से गया भेज दिया गया है। शशिकांत यादव जो चौसा में राजस्व अधिकारी थे। अब वे यहां के अंचल अधिकारी होंगे। अंकिता सिंह जो डुमरांव अंचल में राजस्व अधिकारी थीं। उन्हें चौगाई का अंचल अधिकारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here