चौकीदार पुत्र की हत्या में छह गिरफ्तार

0
2546

-दो हथियार बरामद, आठ के खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी
बक्सर खबर। राजपुर थाना के देवढ़िया गांव में चौकीदार पुत्र टुनटुन पासवान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। और त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी मनीष कुमार ने दी। उन्होंने माना कि टुनटुन की हत्या करने वाले अवैध धंधे में शामिल हैं। उन्हें शक था कि चौकीदार के दोनों बेटे बार-बार उनके खिलाफ पुलिस को सूचना देते हैं। इस वजह से चौकीदार बिरजू पासवान के दोनों पुत्रों टुनटुन व शशि पासवान को मारने की योजना बनाई थी।

लेकिन, 29 जून की रात जब उन लोगों ने हमला किया तो शशि सामने नहीं आया। मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने अखिलेश राम, नीतीश राम दोनों पुत्र रामाशीष राम, रामाशीष राम पुत्र मुसाफिर राम, अजय उर्फ उपेन्द्र राम पुत्र राजेन्द्र राम, ओमप्रकाश राम उर्फ नारायण राम पुत्र सुदर्शन राम एवं लालजी राम पुत्र विनोद राम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल व कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वैसे जो अन्य दो नामजद अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उनके नाम दीपक राम व उमेश पासवान है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पीसी दौरान सदर डीएसपी गोरख राम व राजपुर के थानाध्यक्ष राजेश मलाकार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here