‌‌‌चंदन की हत्या मामले में तीन नामजद, कहीं हत्या का कारण इश्क तो नहीं

0
3062

– नामजदों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस, जल्द होगा खुलासा
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में मंगलवार की सुबह चंदन सिंह(22) की हत्या कर दी गई थी। जब वह युवक अपने साथियों संग क्रिकेट खेलने हाई स्कूल के खेल मैदान की तरफ गया था। इस मामले में तीन युवकों को नामजद किया गया है। जिसमें दो अरियांव के ही रहने वाले हैं। इनके नाम आशीष यादव एवं कुंदन यादव दोनों पुत्र रामप्रवेश यादव उर्फ मुन्ना यादव ग्राम अरियांव है। तीसरा युवक अंकित सिंह टुडीगंज गांव का निवासी है।

इनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। परिजनों पर भी दबाव दिया जा रहा है। जिससे आरोपी सरेंडर कर दें। इससे पुलिस को राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार जिस युवक की हत्या हुई है और जिन्होंने ऐसा किया है। सभी एक दूसरे को जानने वाले हैं। घटना के वक्त कुछ युवक खेल भी रहे थे। सबने ऐसा होते देखा। इस वजह से आरोपियों का बचना मुश्किल है। चंदन कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव का ही रहने वाला था।

आखिर किस बात को लेकर इनके मध्य दुश्मनी इतनी संगीन हो गई कि विवाद हत्या तक पहुंच गया। यह पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि कहीं न कहीं इस विवाद की वजह इश्क है। तभी कम उम्र के युवकों ने इस तरह का कदम उठाया है। हालांकि इस बाबत पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार मृतक चंदन कुमार सिंह के पिता अमरेश सिंह ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह युवक उनके तीन पुत्रों में सबसे छोटा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here