सड़क दुर्घटना में बक्सर के तीन मजदूरों की मौत

0
4161

-एनएच पर पलटी पिकअप, मृतकों में तीन महिलाएं शामिल  
बक्सर खबर। एनएच 922 पर रानी सागर गांव के समीप सड़क पर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई हैं। पांच से अधिक लोग घायल हैं। जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में से तीन बक्सर की हैं। सीता सुंदरी (51 वर्ष) पति रमुन राम ग्राम डाफा डिहरी, थाना सिकरौल। मंगरी देवी (45 वर्ष) पति नागा राम, राम दुलारी देवी (55 वर्ष) पति शिव कुमार राम, ग्राम चौगाई, थाना मुरार।

चौथे मजदूर का नाम सरोज कुमार, ग्राम बिसी, थाना दिनारा, जिला रोहतास है। दुर्घटना में घायल मजदूर शिवबचन राम ने बताया कि शाहपुर थाना करनामेपुर ओपी अंतर्गत माधवपुर, पिपरी गांव के बधार में हम लोग मसूर की फसल काट कर लौट रहे थे। एनएच पर रानी सागर के पास शनिवार की शाम वाहन असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे। उनकी मदद से घायलों को आरा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को वहां से पटना रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here