‌‌‌ शराब के नशे में ओपन जेल के सहायक जेलर गिरफ्तार

0
441

-गंगा सेतु चेकपोस्ट के समीप लीकर टास्क फोर्स ने 22 को लिया हिरासत में
बक्सर खबर। मुक्त कारागार के सहायक जेल राम विनोद सिंह को शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आज शनिवार की दोपहर नगर थाने की पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि नगर कोतवाल दिनेश मलाकार ने की। पूरे मामले के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के दौरान पता चला कि वाकया शुक्रवार देर शाम का है। यूपी की सीमा से लगे गंगा सेतु पर लीकर टॉस्क फोर्स की टीम जांच अभियान चला रही थी। जो प्रतिदिन का कार्य है।

इस दौरान कुल 22 लोग शराब का सेवन करने के आरोप में पकड़े गए। वहां से सभी को थाने लाया गया। जब यहां उनकी विस्तृत कागजी रिपोर्ट बनी तो पता चला राम विनोद सिंह मुक्त कारागार के सहायक जेल हैं। उनके साथ एक कक्षपाल भी है। शनिवार की दोपहर कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया। हालांकि सूत्रों की मानें तो जो लोग पहली बार उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन में पकड़े जाते हैं। उन्हें जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाता है। संभव है, यह सभी लोग छूट गए हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here