‌‌‌सिकठी प्रकरण में तीन गिरफ्तार, 13 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

0
320

-पेशी के दौरान न्यायालय से भागने के मामले में दर्ज हुआ है मुकदमा
बक्सर खबर। न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए सिकठी के पैक्स अध्यक्ष निशांत सिंह व उनके भाई अमरीश भाग निकले। उनके खिलाफ धनसोई पुलिस ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें 13 को नामजद किया गया है। घटना के बाद  तीन लोग हिरासत में ले लिए गए थे। जिनके नाम सुधांशु सिंह, राकेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह है। शुक्रवार को इन तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस की माने तो दर्जन भर से ज्यादा अज्ञात का उल्लेख भी प्राथमिकी में है। चुनावी रंजिश के लेकर सिकठी में दो अक्टूबर को मारपीट हुई थी। पैक्स अध्यक्ष व उनके भाई घायल थे। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। 7 अक्टूबर को दोनों लोग पुलिस अभिरक्षा में वाराणसी से बक्सर लाए गए। यहां न्यायालय में पेशी के दौरान कुछ विलंब हुआ। इसी दौरान दोनों भाग गए। ऐसा पुलिस का कहना है। जिसको लेकर दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here