‌‌‌आरोग्य भारती ने कोविड से बचाव के लिए स्वयंसेवकों को किया प्रशिक्षित

0
56

-सभी प्रखंड़ों में आरोग्य मित्र लोगों को करेंगे  जागरुक
बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई आरोग्य भारती ने शुक्रवार को गोयल धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें बक्सर जिले के सभी प्रखंड़ों के लिए गठित आरोग्य टोली को आमंत्रित किया गया था। जिन्हें, ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर के प्रयोग, आवश्यकता पड़ने पर मरीज की देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह सबकुछ कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए किया जा रहा है।

इस पर प्रकाश डालते हुए सह कार्यवाह चंदन प्रकाश ने बताया कि सबसे ज्यादा जरुरी है बचाव के बारे में लोगों को जागरुक करना। गांव की महिलाओं, बच्चों को आप लोग प्रेरित करें। त्योहार में कोविड का डर बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस वजह से सभी को जागरुक करना जरुरी है। उन्होंने बताया इसके लिए जो टोली बनी है। उन्हें आरोग्य मित्र का नाम दिया गया है। इन सभी को डाक्टर ज्ञान प्रकाश ने चिकित्सकिय जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, संयोजक कन्हैया दुबे, आशुतोष ओझा, श्रीकांत पांडेय, धन्नू राम, राहुल, अविनाश, गौरव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here