एक महिला का दो जगह हुआ दाह-संस्कार, पुलिस हैरान

0
909

पहचान के बाद भी मृत महिला पुलिस के लिए बनी पहेली
बक्सर खबर । एक महिला का दो जगह दाह-संस्कार हुआ। एक पुलिस की जानकारी में दूसरा ससुराल वालो के दावे में। इस सूचना ने पुलिस के होश उडा दिए हैं। पूरा घटनाक्रम सबको चौकाने वाला हैं। घटनाक्रम राजपुर थाना क्षेत्र के धर्मावती नदी से मिली महिला की लाश से जुड़ा है। आपको बता दें कि 29 अक्टूबर को राजपुर पुलिस लावारिस लाश को  बरामद किया था।

उसकी पहचान प्रियंका कुमारी पति महेश पटेल के रूप में हुई थी। यह पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के केदार गंज बहरूटिया के रहने वाले कथित तौर पर लड़की के चाचा प्रमोद सिंह यानी मायके वालों ने किया था। चाचा ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या कर शव के फेकने का आरोप लगाया। लड़की के सास- ससुर और मौसा-मौसी के खिलाफ पुलिस को आवेदन दीया। राजपुर पुलिस मामले की छानबीन के लिए प्रियंका के ससुराल कोचस थाना क्षेत्र के खैरा गांव जा पहुंची। जांच पड़ताल के बाद नई कहानी सामने आई। ससुराल के लोगों ने कहा कि प्रियंका गर्भ से थी। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हम लोगों ने 29 अक्टूबर को इसका दाह संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया है। तो वह लाश प्रियंका की कैसे हो सकती है।

यह बात सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गये। सामने एक नया मोड आ गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाकर मंगलवार को पूछताछ की। मामला जो भी हो लेकिन पुलिस के लिए सर दर्द बनता दिख रहा है। राजपुर थाना अध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई दे दी गई है।  उनके निर्देश पर अनुसंधान की जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ गोरख राम ने कहा मामले की जांच की जा रही है। सत्य क्या है।जल्द सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here