‌‌‌ चेतावनी सीमा के नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर

0
149

-प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर कम हो रहा पानी
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। शनिवार को अपराह्न पांच बजे पानी का उच्चतम स्तर 59 मीटर आंका गया। जो चेतावनी सीमा से 32 सेंटीमीटर कम है। जबकि शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे पानी 59.75 मीटर था। अर्थात पिछले चौबीस घंटे में 75 सेंटीमीटर पानी नीचे गया है। जो छोटे बड़े घाट डूब गए थे। वे सभी बाहर आ गए हैं।

लोगों ने राहत की सांस ली है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार पानी प्रति घंटे सवा तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से नीचे जा रहा है। अगले एक-दो दिनों में पानी कुछ और कम होने का अनुमान है। जिले में चेतावनी सीमा 59.32 मीटर तथा खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है। इस बार गंगा का पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। लेकिन, पिछले तीन दिनों से लगातार इसमें कमी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here