‌‌‌ झाड़-फूंक के चक्कर में किशोरी की मौत

0
1270

-न जाने कितने लोगों की जान लेगा अंधविश्वास
बक्सर खबर। एक और किशोरी की मौत झाड़-फूंक के चक्कर में शनिवार को हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। मृतक बेबी कुमारी (उम्र लगभग 16 वर्ष) सुरेश यादव की पुत्री थी। शनिवार को जब उसकी मौत हो गई तो गांव के लोगों ने स्नेक सेवर हरिओम से संपर्क किया। लेकिन, अब क्या हो सकता था। क्योंकि चिकित्सक उसे मृत घोषित कर चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंचे हरिओम ने उस सांप को ढूंढ निकाला। जो एक जगह पत्थर के नीचे छिपा बैठा था। वह नाग का छोटा बच्चा था। पूछने पर लोगों ने बताया रात बाहर बजे के लगभग उसे दो जगह सांप ने काटा था।

लेकिन, दंश हल्का था इसलिए उसने समझा किसी किड़े ने काटा है। वह पुन: वहीं पर सो गई। लेकिन, सुबह पांच बजे उसकी हालत खराब होने लगी। वह शौच करने गई और परिवार वालों को इसके बारे में बताया। घर वाले उसे लेकर कंजिया धाम चले गए। झाड-फूंक के चक्कर में उसके पास जो समय बचा था। वह भी निकल गया। जब उसने आंखे बंद कर ली तो लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर को लिखने का अभिप्राय यह है कि जब सांप काटने का पता चले। तो सीधे अस्पताल जाएं। ऐसी लापरवाही न करें। जिसका उपचार संभव है। वैसे स्थिति में भी अगर अंधविश्वास के कारण लोग मरें तो यह पढ़े-लिखे समाज के लिए कलंक की तरह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here