फंदे से लटक दो जन ने समाप्त कर ली जीवन लीला

0
1916

-औद्योगिक के दलसागर व डुमरांव के तिवारी टोला की घटनाएं
बक्सर खबर। फांसी के फंदे से लटककर दो लोगों ने शुक्रवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहली घटना औद्योगिक थाना के दलसागर गांव से सामने आई। सूचना मिली यहां के रहने वाले प्रफुल्ल कुमार ने गुरुवार की रात ही अपनी आपसी कलह के कारण फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह घर वालों को इसकी भनक लगी। परिवार के लोगों ने औद्योगिक थाने की सूचना दी।

पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम रुम पहुंचाया। पूछने पर पता चला वे शांत स्वभाव के थे। दो बच्चों के पिता भी हैं। उनके पिता का नाम कविन्द्र राय है। गुरुवार की शाम परिवार में कुछ कहासुनी हुई थी। शायद इसी कारण ऐसा हुआ हो। वहीं दूसरी घटना डुमरांव नगर के तिवारी टोला की है। जहां राहुल कुमार ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। पूछने पर लोगों ने कहा उनकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here