‌‌‌किशोर बंदी ने बालगृह में लगा ली फांसी, प्यार से जुड़ा है मामला

0
801

– दस अन्य बाल बंदी ताला तोड भागे, जांच शुरू
बक्सर खबर। आरा के बाल गृह में बंद किशोर बंदी ने शुक्रवार की रात फांसी लगा ली। घटना के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा है। वह किशोर बक्सर नगर के बुधनपुरवा का रहने वाला था। सूचना के अनुसार शाम में बालगृह कर्मियों ने उसे भोजन दिया। खाना खाकर वह आठ बजे के लगभग शौचालय की तरफ गया। वहां बाथरुम में उसने गमछे के सहारे खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना के बाद वहां से अन्य दस किशोर बंदी भाग खड़े हुए। जिसके कारण महकमें बेचैनी का आलम है। घटना आरा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा मुहल्ले की है। मृत किशोर कुछ दिनों पहले ही वहां भेजा गया था। उसके खिलाफ आरोप था कि किशोरी को लेकर दिल्ली भाग गया था। वहां से लौटने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे बालगृह भेजा गया। जहां विजयदशमी के दिन उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here