गजब : बिहार पुलिस ने पकड़ ली गृह मंत्रालय की गाड़ी !

0
1681

-पुलिस रह गई हैरान, तीन जन गिरफ्तार
बक्सर खबर। पुलिस ने शनिवार को कुछ ऐसा किया की बड़े अधिकारियों के कान खड़े हो गए। पता चला गृह मंत्रालय से जुड़ी गाड़ी शराब के साथ जब्त की गई है। सुनने वालों को विश्वास नहीं हो रहा था। पूछने पर पता चला गाड़ी ऐसे व्यक्ति की है जो गृह मंत्रालय में काम करता है। हालांकि उससे एक बोतल शराब मिली। लेकिन, नैनीजोर थाने की पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

पूछने पर पुलिस ने बताया वाकया बीते दिन का है। थाना क्षेत्र के बक्सर कोईलवर तटबंध त्रिमुहानी मोड़ से उसे पकड़ा गया। शाम को करीब आठ बजे नैनीजोर थाना के सहायक अवर निरीक्षक आनन्द बिहारी राव पुलिस बल के साथ बक्सर कोईलवर तटबंध त्रिमुहानी मोड़ पर गस्ती कर रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला जवही दियारा के तरफ से गृहमंत्रालय का बोर्ड लगा स्कार्पियो काफी तेजी गति से आ रही थी। रोक कर जांच की गई तो 375 एम एल की बोतल मिली।

हिरासत में लिए गए लोग

नैनीजोर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने बताया कि सवार लोगों का कहना था। वे भोजपुर जिले में संगीत कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे हैं। स्कार्पियो के बारे में चालक ने बताया गया कि संजय सिंह ग्राम हजौली थाना फेफना जिला बलिया निवासी की स्कार्पियो है। गृहमंत्रालय में कार्यरत हैं। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रजनीश कुमार तिवारी पिता राजनरायन तिवारी, महेश शर्मा पिता ब्रह्मदेव शर्मा, सत्येन्द्र कुमार वर्मा पिता रामप्रवेश वर्मा बलिया सीटी थाना कोतवाली जिला बलिया उत्तरप्रदेश, बताया है। सभी को बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here