‌‌‌दुर्घटना में घायल स्वास्थकर्मी की मौत

0
1129

-भाई की हालत स्थिर, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर मंगलवार की दोपहर दर्दनाक दुर्घटना हुई। कोरानसराय थाना के मुगांव हाई स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। उस पर सवार दिनेश तिवारी (50) व उनके भाई संजय तिवारी गंभीर रुप से घायल हो गए। वे दोनों रोहतास जिला के बासडिह गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क गिरा देखा तो इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी।

पुलिस ने दोनों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घायल दिनेश तिवारी को वहां बड़े अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया वे बक्सर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी थे। अपने भाई के साथ जरुरी सामान लेने गांव से बक्सर जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई। दूसरे घायल संजय तिवारी की हालत स्थिर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here