गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बनेजी डेरा

0
807

बक्सर खबर: डुमरांव थाने के बनेजी डेरा में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। घंटों गांव में अफरा-तफरी का महौल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गांव के सरोज यादव व अशोक चैधरी के बीच लम्बे समय से नाली-गली को लेकर विवाद चल रहा था कईΘ बार दोनों पक्ष आमने-सामने आए हैं।

गुरूवार शाम सात बजे के लगभग सरोज यादव के घर का युवक बाइक से तेजी से जा रहा था। उसी में अशोक चैधरी के घर के सदस्य को गंदे पानी का छींटा पड़ गया। इसको लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसमें सरोज यादव केघर के युवक को चोंटे आ गईं। इसके बाद दोनों की परिवार आमने-सामने हो गये। सरोज के तरफ से गोली चलाई गई जिसमें दरवाजे पर खड़े अशोक चैधरी के पैर में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ जी डी तिवारी, एसडीओ प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष शिव नरायण राम दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। वहीं पीडि़त अशोक चैधरी की मानें तो सड़क पर पानी बहता है जब हमारे घर के सामने से गुजरते है तब बाइक तेज कर जाते है जिसमें कई बार दरवाजे पर खड़े घर के सदस्य गंदे हो जाते है। जिसको लेकर कई बार बवाल होता है। हमलोग गरीब है वे लोग दबंग है। हमेशा मारपीट करते रहते हैं। डुमरांव एसडीपीओ जी डी तिवारी ने कहा कि अशोक चैधरी को पैर में हल्की चोंटे आई हैं। मेडिकल रिर्पोट के बाद ही पता चलेगा कि गोली है या कुछ और चोट लगी है। पुलिस ने पीडि़त का वयान दर्ज कर लिया है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here