‌‌‌नगर थान के पास सड़क पर लेटकर शराब बंदी को ललकारता रहा सफाई वेंडर

0
633

– आते-जाते रहे लोग लेकिन पुलिस ने नहीं बढ़ाया कदम
बक्सर खबर। शराब बंदी पर सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। अगर कोई शराब के नशे में पाया गया तो सीधे जेल जाएगा। क्योंकि पुलिस ने कमर कस ली है। लेकिन, इस सारी व्यवस्था को नप का एक ठेला वेंडर शुक्रवार को चुनौती देता देखा गया। आते-जाते लोग उसका वीडियो बनाते रहे। वह सड़क पर लेटे-लेटे सबको ललकारता रहा। यह सबकुछ नगर थाने से महज कुछ दूरी पर स्टेशन रोड में हो रहा था। लेकिन, पुलिस वालों ने उधर जाने का साहस नहीं किया। क्योंकि उसका मेडिकल टेस्ट कराना भी चुनौती थी।

उसे ले जाने के लिए एक नहीं कई पुलिस वालों की जरुरत जो पड़ने वाली थी। यह व्यक्ति कौन था। यह जानने का किसी ने प्रयास नहीं किया। लेकिन, पास में नगर परिषद का एक ठेला खड़ा था। जिस पर सूखा व गीला कूड़ा लिखा हुआ था। जो उसकी पहचान बता रहा था। और सड़क पर लेटकर वह पुलिस को उसकी हद बता रहा था। लेकिन, जो हालत उसकी थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था। अगर उसे जरुरी सहायता न मिली तो वह बीमार हो सकता है। ऐसे में उसके साथ अनहोनी भी हो सकती थी। लेकिन, किसी ने उसकी सुध नहीं ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here