‌‌‌देव-दिवाली पर जगमग हुए बक्सर के सभी घाट

0
138

-रामरेखा घाट पर हुई भव्य आरती, जुटे श्रद्धालु
बक्सर खबर। कार्तिक पूर्णिमा के दिन बक्सर के सभी गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में दीप जलाए गए। जिसे देखर ऐसा लग रहा था, यह दूसरी दिवाली मनाई जा रही है। डेढ़ वर्ष बाद आध्यात्मिक उत्सव में शामिल हुए लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

शहर के मशहूर आध्यात्मिक रामरेखा घाट पर इतने श्रद्धालु एकत्र हुए थे कि वहां पैर रखने की जगह नहीं थी। संध्या वेला में भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। देव दिवाली समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शहर के सभी प्रमुख घाटों पर सवा लाख दीप जलाए गए। हालांकि यह संख्या समिति की है। लेकिन, जन सामान्य के लोग अपराह्न पांच बजने से पूर्व ही घाटों की तरफ निकल पड़े थे।

श्रद्धा के साथ गंगा किनारे जलाए गए दीपों को गिनना किसी के लिए संभव नहीं था। गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के कपीन्द्र किशोर भारद्वाज ने बताया कि आरती के समय रामरेखा घाट पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आज का यह अवसर देखने लायक था। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। जन सामान्य के सहयोग से यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here