‌‌‌मुखिया ने दी वार्ड पार्षद को धमकी, दिखाई बंदूक

0
1593

-भीम आर्मी के नाम पर दी चेतावनी, थाने में शिकायत
बक्सर खबर। मुखिया ने वार्ड सदस्य को धमकी दी है। अगर नहीं माने तो मिट्टी में मिला दिया जाएगा। यह सबकुछ व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया है। इतना ही धमकाने वाले मुखिया ने बंदूक धारी की तस्वीर डाल यह चेताया है। नहीं माने तो समझ जाओ। इसकी शिकायत धनसोई पंचायत के वार्ड सदस्य अशोक कुमार सिंह ने लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है। मैं वार्ड सदस्य दो का पार्षद हूं।

पंचायत मुखिया तुलसी साह के व्हाट्सएप से बुधवार को मैसेज आया। जिसमें कहा गया तुम ही सबसे ज्यादा शिकायत करते हो। चेत जाओ वरना तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। दूसरी तरफ से वार्ड सदस्य ने भी जवाबी हमला किया है। मुखिया ने भीम आर्मी की धमकी दी है तो वार्ड सदस्य ने भी यादव किसी से डरता नहीं। लेकिन, शिकायत कर्ता अशोक सिंह की तब हवा निकल गई जब मुखिया ने एक बंदूकधारी की तस्वीर डाली। उसी फोटो को आधार बनाकर अशोक सिंह ने थाने में शिकायत दी है। वे वार्ड दो के सदस्य हैं और भीखम डेरा के निवासी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here