डीएम ने दी नप चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

0
201

-डुमरांव में 85 तथा इटाढ़ी में होंगे  14 मतदान केन्द्र
बक्सर खबर। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की तिथियां जारी हो गई हैं। नौ मई को इसकी अधिसूचना प्रभावी हो जाएगी। इस दौरान क्या प्रशासनिक तैयारी हैं। इसकी चर्चा जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मीडिया के साथ की। सूचना के अनुसार 9 से 17 मई तक नामांकन होना है। यही तिथि डुमरांव नगर परिषद व इटाढ़ी नगर पंचायत के लिए है। हालांकि डुमरांव में मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, जबकि उप मुख्य पार्षद का पद पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए।

अर्थात यहां पिछड़ा वर्ग के पुरुष अथवा महिला कोई भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इटाढ़ी नगर पंचायत के दोनों पर अनारक्षित अन्य हैं। डीएम ने बताया कि डुमरांव के 35 वार्ड में कुल 85 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इटाढ़ी के 11 वार्ड में मतदान केन्द्रों की संख्या 14 होगी। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के उपरांत 24 को उम्मीदवारों के मध्य चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 9 जून को सुबह सात से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा।

11 जून को मतगणना संपन्न होगी। मीडिया को यह भी बताया गया कि डुमरांव में कुल मतदाताओं की संख्या 70697 है। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 33426 है। बात इटाढ़ी की करें तो वहां के 11 वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 9576 है। जिसमें पुरुष की संख्या 4961 एवं महिला की संख्या 4615 है। इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दिए गए वीडियो में भी आप देख व सुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here